Ranchi Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारतीय बाजार में आज फिर से सोने के भाव में गिरावट हुई है। झारखंड में सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। राजधानी रांची में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में भी 110 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत स्थिर रही हैं। चांदी की कीमतों में बुधवार को कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। आपको बता दें कि, सोने और चांदी की दर आए दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते घटती और बढ़ती रहती है।
रांची में सोने और चांदी की कीमत जानिए
बैंक बाजार वेबसाइट के अनुसार, रांची में आज यानी बुधवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 49,600 रुपये है। जबकि मंगलवार को 10 ग्राम सोना 49,700 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा था। यानी 23 नवंबर को सोना 100 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया।
चांदी की कीमत स्थिर
वहीं, 23 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52, 080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कल 52,190 रुपये थी। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में 110 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत पिछले दो दिन से न तो बढ़ी और न ही घटी। 23 नवंबर को चांदी की कीमत 67,000 रुपये किलो थी। 22 नवंबर को भी यही रेट थे। आपको बता दें, एक मार्च को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 49,300 रुपये में बिका लेकिन 9 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। 9 मार्च को 10 ग्राम सोना 52,500 रुपये पर पहुंच गया। यह इस साल का अब तक का उच्चतम स्तर था। हालांकि उसके बाद से अब तक उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है।
सोने के 22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या है अंतर
24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट करीब 91 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 22 कैरेट सोना में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे चांदी, तांबा, जिंक मिलाकर आभूषण या जेवर तैयार किए जाते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना सबसे अच्छा होता है, लेकिन उसके आभूषण या जेवर नहीं बनाए जा सकते, क्योंकि अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में गोल्ड बेचते हैं। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको कीमत मिल जाएंगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर चेक कर सकते हैं।
