घाटशिला उपचुनाव: जहां हेमंत सोरेन ने बचाई विरासत और चंपई को BJP के सामने दी 'पटखनी'

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को हराकर उन्होंने पहली बार चुनाव लड़ते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। हेमंत और कल्पना सोरेन की रणनीति और जनसंपर्क ने झामुमो के जनाधार को ऐसा मजबूत किया कि उनके आगे BJP की एक ना चली।

Ghatsila Bypoll Result: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव ने शुक्रवार को नया इतिहास रचते हुए झामुमो उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन को क्षेत्र का पहला ऐसा नेता बना दिया, जिन्होंने एक लाख से अधिक वोट हासिल किए। उन्होंने कुल 1,04,936 मत प्राप्त कर न केवल एक नया कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि अपने दिवंगत पिता और पूर्व विधायक रामदास सोरेन के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। उपचुनाव में उन्हें भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन पर 38,601 वोटों की प्रचंड बढ़त मिली।

ghatsila by election results

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो ने रचा इतिहास

पिता का रिकॉर्ड टूटा, जीत का अंतर भी दोगुना

घाटशिला के चुनावी इतिहास में सबसे अधिक वोट पाने का रिकॉर्ड पहले उनके पिता, रामदास सोरेन, के नाम था, जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में 98,356 वोट प्राप्त किए थे। बेटे सोमेश ने यह रिकॉर्ड तोड़ते हुए न सिर्फ आंकड़ा पार किया, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी पर जीत का अंतर भी कई गुना बढ़ा दिया। भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल सोरेन को इस चुनाव में 66,270 मत मिले और अन्य 11 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।

End of Feed