Temples to Visit in Ranchi: रांची में नए साल के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, क्लब आदि में 31 दिसंबर की रात से लेकर पहली जनवरी की रात तक के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। ज्यादातर होटल और रेस्टोरेंट बुक हो चुके हैं। वहीं मंदिर, चर्चा एवं अन्य धार्मिक स्थलों की व्यवस्था बेहतर की जा रही है। सूबे के सबसे प्राचीन चर्च गोस्सनर इवेंजलिकल चर्च में हर साल हजारों लोग सुबह और शाम प्रेयर में शामिल होते हैं। प्रभु यीशु से प्रेयर करते हैं। इसी तरह जीइएल चर्च, संत मारिया रोमन कैथोलिक चर्च में श्रद्धालु आते हैं। शहर में यह रोमन कैथोलिक चर्च कामिल बुल्के पथ पर है।
रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर में नववर्ष पर पूजा करने के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु
शहर के मेन रोड पर काली मंदिर है। यहां देवी मां के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां मुख्यमंत्री तक पूजा-अर्चना करने आते हैं। मंदिर में पिछले सौ साल से माता के लिए अखंड ज्योति जल रही है। रातू रोड में दुर्गा मंदिर है। इससे भी लोगों की गहरी आस्था जुड़ी है। मंदिर में पहली जनवरी को अल सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग जाती है। इसी जगह साईं मंदिर है। यहां भी काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं।
