Hatia Rail Hospital: हटिया रेल अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं, महिला-पुरुष के लिए बनेगा अलग-अलग वार्ड और आईसीयू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 06:00 PM IST

Hatia Rail Hospital Expansion: रांची रेल मंडल अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार होगा। फिलहाल हटिया स्थित मंडल रेल अस्पताल की बिल्डिंग पर एक फ्लोर बनाया जाएगा। इसके निर्माण की मंजूरी मुख्यालय से मिल गई है। नए फ्लोर के बनने के बाद बेड की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अतिरिक्त कई सेवाओं में विस्तार किया जाना है। इससे मरीजों को यहां इलाज कराने में कोई परेशानी नहीं होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अस्पताल विस्तार के लिए दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
  • अस्पताल के ऊपर बनाया जाएगा एक फ्लोर
  • अस्पताल में बेड की संख्या 40 से बढ़ाकर की जाएगी 60

Ranchi News: हटिया स्थित मंडल रेल अस्पताल का विस्तार किया जाएगा। दक्षिण-पूर्व रेल मुख्यालय ने अस्पताल के विस्तारीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। डीआरएम का कहना है कि अभी रेल अस्पताल के ऊपर एक फ्लोर बनाया जाना है। पहले फ्लोर के निर्माण एवं अन्य सुविधाओं के लिए 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस फ्लोर पर महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग वार्ड बनाए जाएंगे। आईसीयू केबिन, आइसोलेशन वार्ड, ओटी, स्टोर एवं अल्ट्रासाउंड मशीन का रूम बनाया जाएगा।

hatia rail hospital

हटिया रेल अस्पताल, जिसका होना है विस्तार

अभी इस अस्पताल में 40 बेड हैं। नए फ्लोर बनने के बाद 60 बेड की क्षमता हो जाएगी। बता दें मंडल में 7000 से अधिक रेल कर्मचारी हैं। इनके परिजनों की औसत संख्या 5 के अनुसार कुल 35 हजार लोगों के इलाज का भार इस अस्पताल पर है। इसके अतिरिक्त सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन भी हैं। इन्हें जोड़कर कुल संख्या 40 हजार हो जाती है।

End of Feed