झारखंड में हाथी का आंतक, दो लोगों की ली जान, गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

झारखंड के पूर्व सिंहभूमि जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में हाथी के हमले से दो लोगों की मौत हो गई। चौठिया गांव में हाथी ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। वहीं दिघी गांव में महिला के घर पर हाथी ने हमला किया, जिससे दीवार महिला के ऊपर गिर गई। ग्रामीणों ने इन घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वी सिंहभूम के चौठिया और दिघी गांव की घटना
  • हाथी ने महिला के घर पर किया हमला
  • बुर्जुग को घसीटते हुए ले गया हाथी

Jharkhand Elephant Attack: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में हाथी के हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक वन अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह चौठिया गांव के पास जंगल में गए 70 वर्षीय एक व्यक्ति को एक हाथी ने कुचल दिया। उन्होंने बताया कि हाथी ने बुजुर्ग पर अचानक हमला कर दिया और उन्हें घसीटते हुए कुछ दूर ले गया जिसके बाद उनकी मौत मौत हो गई। एक अन्य घटना में, शनिवार देर रात दिघी गांव में एक हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई जिनकी पहचान बासो हांसदा के रूप में हुई है। हाथी ने महिला के घर पर हमला किया जिससे घर की दीवार महिला के ऊपर गिर गई और उनकी मौत हो गई।

End of Feed