Best Food Of Ranchi : रांची में खाएं लाजवाब लिट्टी चोखा, ये व्यंजन भी हैं प्रसिद्ध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 03:04 PM IST

Ranchi Litti Chokha: रांची खानपान के मामले में काफी समृद्ध है। बिहार की तरह यहां भी लिट्टी-चोखा काफी प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त कई आदिवासी व्यंजन भी आपका दिल जीत लेंगे। इन व्यंजनों को रांची के अलावा दूसरे प्रदेश से आने वाले लोग भी बड़े चाव से खाते हैं। गणतंत्र दिवस पर आप अपने दोस्तों एवं परिवार वालों के साथ घूमने जा रहे हैं तो इन व्यंजनों का जरूर लुत्फ उठाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • डोरंडा स्थित तुलसी चौक पर लगता है लिट्टी-चोखा का स्टॉल
  • देश के बड़े-बड़े राजनेता भी चखा है यहां का लिट्टी-चोखा
  • शहर का चिल्का भी है काफी फेमस

Ranchi News: गणतंत्र दिवस पर कहीं घूमने जा रहे हैं तो शहर के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं। इन फूड्स को खाकर अपने ट्रिप को आप यादगार बना सकेंगे। शहर का चिल्का बेहद फेमस है। यह चावल से बनाया जाता है, जो डोसा की तरह दिखता है। रांची के अलावा सूबे के कई हिस्सों में यह लोकप्रिय व्यंजन है। दुस्का भी लजीज व्यंजन है। यह डीप फ्राइड स्नैक है। रांची एवं आसपास के लोग इसे नाश्ते में खाते हैं। यह चावल और चने के बैटर से बनाया जाता है। इसे लोग आलू की सब्जी के साथ खाते हैं।

ranchi litti chokha

रांची में बिक रहा प्रसिद्ध लिट्टी-चोखा

ट्रिप के दौरान आप हांडिया खा सकते हैं। हांडिया को रिफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। इसे चावल को फर्मेंटेशन कर बनाया जाता है, जिसमें 20-25 तरह के हर्ब्स का प्रयोग किया जाता है। वैसे यह गर्मी के मौसम में अधिक पिया जाता है।

End of Feed