झारखंड में ढहा रांची-खूंटी-सिमडेगा मार्ग को जोड़ने वाला पुल, छात्र तैरकर स्कूल जाने को मजबूर

झारखंड के रांची-खूंटी-सिमडेगा मार्ग को जोड़ने वाले पुल के ढहने के बाद सुनीता नाम की एक छात्र तैरकर स्कूल जाने के लिए मजबूर है। उनके साथ अन्य स्कूलों के छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

झारखंड में 15 वर्षीय सुनीता होरो (बदला हुआ नाम) स्कूल पहुंचने के लिए बनई नदी के एक हिस्से को तैरकर पार करने के लिए मजबूर है, क्योंकि झारखंड के खूंटी जिले में स्थित उसके गांव को जोड़ने वाला एकमात्र पुल हाल ही में टूटकर बह गया। पेलोल गांव के पास रांची-खूंटी-सिमडेगा मार्ग को जोड़ने वाला पुल साल 2007 में 1.30 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। उन्नीस जून को भारी बारिश के दौरान मार्ग को सहारा देने वाले एक खंभे के झुक जाने से यह पुल एक तरफ से ढह गया।

Jharkhand News (3)

बिहार में पुल ढहने से छात्र तैरकर स्कूल जाने को मजबूर (फोटो- Screengrab Twitter)

तैरकर स्कूल जाने को मजबूर सुनीता

सुनीता ने कहा, "शुरुआत में मैंने बांस की उस सीढ़ी का इस्तेमाल किया, जिसका इंतजाम ग्रामीणों ने पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को मुख्य संरचना से जोड़ने के लिए किया था। बाद में प्रशासन ने इसे खतरनाक बताते हुए इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी।"

End of Feed