Jharkhand shines in Khelo India: खेल इंडिया गेम्स में झारखंड की एथलीट ने गोल्ड मेडल जीता है। 1500 मीटर की दौड़ में आशा किरण बारला अव्वल आई। इसने सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर 4.43.50 मिनट में जीत दर्ज की है। इससे पहले आशा किरण 800 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल जीत चुकी है। इसने खेलो इंडिया की 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दूसरी बार प्रतिभाग किया था। ढाई महीने पहले आशा किरण ने गुवाहाटी में 37वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल की थी। फिर कड़ी ट्रेनिंग कर इस प्रतियोगिता में पहला स्थान पाया है।
किरण, जिसने खेला इंडिया की दौड़ प्रतियोगिता में जीता है गोल्ड मेडल
आशा किरण की इस उपलब्धि पर कोच आशु भाटिया बेहद खुश हैं। उनका कहना है कि सिर्फ तीन महीने की ट्रेनिंग में आशा किरण ने 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता है। ऐसे में इसे अगले ओलंपिक के लिए तैयार करेंगे। 3000 मीटर दौड़ के लिए आशा किरण की ट्रेनिंग शुरू होगी। यह ओलंपिक में भी गोल्ड जीतेगी और देश का नाम रोशन करेगी। यह भी कहा कि निकटतम भविष्य में एशिया का रिकॉर्ड बनाएगी। बताया कि आशा किरण 400 मीटर इवेंट से तैयारी शुरू की थी। इसके बाद वह 800 मीटर इवेंट में पहुंची और बेहतर प्रदर्शन कर 1500 मीटर इवेंट में शिफ्ट हुई थी।
