Ranchi Development: रांची एयरपोर्ट से हरमू बाईपास रोड पर लगेगी रंगीन रोप लाइट, डिवाइडर भी दिखेगा खूबसूरत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 12, 2023, 12:03 PM IST

Ranchi Development News: राजधानी को खूबसूरत बनाने के लिए विभाग जुटा हुआ है। शहर की सभी सड़कों, चौराहों को बेहतर लुक देने की योजना बनी है। इसके तहत कई काम किए जाएंगे। संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिया गया है। बता दें शहर में जी-20 सम्मेलन होने है। इसमें दुनिया से लोग रांची आएंगे। ऐसे में मेहमानों के बेहतर स्वागत के लिए तैयारियां चल रहीं हैं। हर विभाग अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटा हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • शहर को साफ-सुथरा रखने का पदाधिकारियों को मिला टास्क
  • आधा दर्जन सड़कों पर चलेगा विशेष सफाई अभियान
  • मशीन से होगी सड़कों की सफाई

Ranchi Beautification: राजधानी को जी-20 समिट को लेकर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम के सभी जोनल एवं वार्ड सुपरवाइजरों को शहर को साफ-स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी दी गई है। अपर नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन ने एयरपोर्ट से हिनू चौक, सैटेलाइट चौक, अरगोड़ा चौक होकर कडरू से सुजाता चौक, सिरम टोली चौक से स्टेशन रोड पर विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। दूसरे रूट अरगोड़ा चौक से हरमू-न्यू मार्केट चौक होकर कांके रोड तक दो शिफ्ट में सफाई करने का निर्देश जारी हुआ है। रात में मशीन से सड़कों की सफाई की जाएगी, जिससे धूल-कण कहीं नहीं दिखाई दे।

ranchi harmu bypass road

हरमू बाईपास रोड

अपर नगर आयुक्त का कहना है कि नालियों के किनारो उगी झाड़ी और घास की सफाई करने के लिए पेड़ की डाली एवं सूखे पेड़ों को काटकर हटा दिया जाए। सभी चौराहों पर लगी महापुरुषों की प्रतिमा का रंग-रोगन होगा। विद्युत शाखा प्रभारी को सभी रूट की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने और बिजली के खंभों को रंगीन रोप लाइट से सजाने का निर्देश मिला है।

End of Feed