Palamu clash: झारखंड के पलामू में दो गुटों में झपड़, जमकर हुई पत्थरबाजी, ये है वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 15, 2023, 09:36 PM IST

Palamu clash: झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे मस्जिद के सामने शिवरात्रि का तोरण द्वार लगाने को लेकर दो गुटों में झपड़ हुई। जमकर हुई पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Palamu clash: झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो गुटों के बीच हुई। झड़प में कम से कम 6 लोग घायल हो गए। पलामू के एसपी ने कहा कि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त बल तैनात है जबकि विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग भी जारी है। अब तक 5-6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। सीआरपीसी की धारा 144 लगाई गई। डीसी पलामू ने कहा कि मस्जिद के सामने शिवरात्रि का तोरण द्वार लगाने पर दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। अगली सुबह पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची जहां कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Palamu riot

पलामू में दंगा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह झड़प पनकी बाजार में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई। उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

End of Feed