रांची में सरहुल जुलूस के दौरान दो गुटों में टकराव, आक्रोशित आदिवासी सड़क पर उतरे, बंद किए गए बाजार

Ranchi News: रांची में आदिवासियों के त्योहार के दौरान दो गुटों में हुए टकराव और मारपीट से गुस्साए आदिवासी सड़कों पर उतरे और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बजारों को भी बंद कर दिया गया है।

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में सरहुल त्योहार के दौरान 1 अप्रैल की शाम को हुई दो पक्षों के बीच टकराव और मारपीट की घटना पर अभी तक बवाल मचा हुआ है। यहां आदिवासियों के संगठन केंद्रीय सरना समिति के बैनर तले सैकड़ों लोग इस घटना के विरोध में गुरुवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने रांची-पतरातू रोड को सुबह नौ बजे से ही जाम कर दिया। पिठौरिया बाजार की दुकानें भी बंद करा दी गई हैं। आक्रोशित लोग मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

Ranchi

रांची में सरहुल जुलूस के दौरान दो गुटों में टकराव

महिलाओं के साथ मारपीट को लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी

इस घटना से आक्रोशित लोगों का कहना है कि आदिवासियों के त्योहार पर न सिर्फ शोभायात्रा को बाधित किया गया, बल्कि पाहन (पुजारी) और अन्य लोगों के साथ मारपीट की गई। इस दौरान महिलाओं के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। इस घटना को लेकर बुधवार को हमलावरों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

End of Feed