Ranchi Bird flu Alert: रांची में भी बर्ड फ्लू का मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग ने बोकारो में इस रोग के फैलने की सूचना मिलने के बाद रांची में सतर्कता बरतनी शुरू की थी। विभाग ने शहर के जेल रोड, नगर निगम से मुर्गी के सैंपल को भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में जांच के लिए भेजा था। संस्थान ने एक सैंपल में बर्ड फ्लू होने की रिपोर्ट दी है। इसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर तय प्रोटोकॉल के तहत सभी जरूरी कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है।
रांची में मुर्गियों में फैल रहा बर्ड फ्लू
वहीं, प्रदेश के पशुपालन निदेशक ने रांची के उपायुक्त एवं जिला पशुपालन पदाधिकारी को अलर्ट जारी किया है। निदेशक ने कहा है कि संक्रमण से बचाव के लिए सभी एहतियाती कदम उठाएं। गौरतलब है कि बोकारो के चास में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने पर केंद्रीय टीम ने इलाके का दौरा कर विस्तृत जांच की थी।
