Best Places to Visit in Jharkhand 2023: झारखंड के उधवा अभयारण्य में आते हैं ऐसे विदेशी पक्षी, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 03:30 PM IST

Best Places to Visit in Jharkhand 2023: झारखंड सभ्यता-संस्कृति, धर्म के अलावा जैव विविधता से संपन्न है। यहां पर कई ऐसी जगह हैं, जहां आप रोमांचक सैर कर सकते हैं। ऐसी जगह है उधवा अभयारण्य, जहां आपको विदेशी पक्षियों को करीब से देखने एवं उनके कौतूहल का आनंद लेने का मौका मिलेगा। ठंड बढ़ते ही यहां विदेशी पक्षियों का झुंड पहुंच चुका है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्वी भारत का इकलौता पक्षी अभयारण्य है उधवा
  • 1991 में अभयारण्य का किया गया था गठन
  • इस सीजन में 2800 पक्षी आए हैं, कोरोना के पहले 1700 थी संख्या

Best Places to Visit in Jharkhand 2023: दुमका-साहेबगंज मार्ग पर पूर्वी भारत का इकलौता पक्षी अभयारण्य है। इसे उधवा जलपक्षी अभयारण्य कहा जाता है। यह रांची से 400 किलोमीटर दूर है। बता दें आप रांची से सरकारी बस या निजी वाहन से यह अभयारण्य पहुंच सकते हैं। इसे 1991 में बनाया गया था। कोरोना काल से पहले यहां पक्षियों की संख्या 1700 थी। इस ठंड के मौसम में यहां 2800 पक्षी हैं। इनकी संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 2 फरवरी को पक्षियों की संख्या दर्ज हो जाएगी। इस सीजन में 146 स्पीशीज हैं।

udhwa bird santury

रांची का उधवा अभयारण्य

वन विभाग के अधिकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण की वजह से इन पक्षियों को कोई डिस्टर्ब करने नहीं आया था। इस वजह से यहां इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ज्यादातर प्रवासी पक्षी हैं। यहां लोग नवंबर से मार्च तक के बीच में आते हैं।

End of Feed