Jharkhand: दुमका में सनसनी; 17 वर्षीय किशोरी का मिला सिर कटा शव, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के दुमका जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 17 वर्षीय किशोरी का सिर कटा शव बरामद हुआ। यह वारदात सरियाहाट थाना क्षेत्र के दिघी गांव की बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि हत्या सुनियोजित थी और इसमें पीड़िता के करीबी लोग शामिल हो सकते हैं।

Jharkhand Dumka Murder Case: झारखंड के दुमका जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां 17 वर्षीय किशोरी का सिर कटा शव बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना सरियाहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दिघी गांव की है। गुरुवार को ग्रामीणों ने लड़की का धड़ और सिर अलग-अलग जगहों पर पाया, जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जांच फिलहाल जारी है।

Beheaded Body of 17 Year Old Girl Found in Dumka (Symbolic Photo: iStock)

दुमका में मिला 17 साल की किशोरी का सिर कटा शव (सिंबॉलिक फोटो: iStock)

सरियाहाट थाने के प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच से यह मामला एक योजनाबद्ध हत्या का संकेत देता है। उनका कहना है कि संभव है, इस वारदात में वही लोग शामिल हों जो पीड़िता के नजदीकी थे। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता के पिता ने 4 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दो युवकों पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया गया था।

End of Feed