Jharkhand Aaj Ka Mausam, 4 January 2025: झारखंड में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं लोगों की कपकपी छुड़ा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री या उससे नीचे दर्ज हुआ। गढ़वा समेत झारखंड के मैदानी भागों में आज सुबह कोहरे देखने को मिला। साथ ही शीतलहर का प्रकोप भी जारी रहा और तापमान छह डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
झारखंड में ठंड
झारखंड में आज मौसम का हाल
आईएमडी के अनुसार झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है तथा उसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान दो से चार डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आईएमडी ने रविवार सुबह हल्के से मध्यम कोहरे और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। छह और सात जनवरी को सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आठ और नौ जनवरी को मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें - Bihar Weather Today: बिहार में कोहरे का अलर्ट जारी, हवाओं का बदला रुख, ठंड से मिलेगी जल्द राहत
7 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में शनिवार से तीन दिन तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। जिससे न्यूनतम तापमान भी 3-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। जिससे कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। हालांकि 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर से कमी होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा और खूंटी में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। आईएमडी के अनुसार, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर सामान्य से कम तापमान रहा।’’
(इनपुट - भाषा)
