Ranchi Fetuses Case : झारखंड में अनोखा मामला, 21 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:29 PM IST

Ranchi News: 21 दिन की बच्ची के पेट का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर चौंक गए हैं। इस ऑपरेशन में बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकले हैं, जिसे जानकार हर कोई हैरान हो रहा है। यह संभवतया भारत का पहला ऐसा मामला बताया जा रहा है। भ्रूण निकाल दिए जाने के बाद बच्ची बिल्कुल स्वस्थ है। हालांकि इससे पहले भी ऐसा मामला सामना आ चुका है। तब बच्ची के जन्म का समय 21 दिन से अधिक था।

KEY HIGHLIGHTS
  • झारखंड के रामगढ़ की रहने वाली है बच्ची
  • 10 अक्टूबर को हुआ था मासूम का जन्म
  • सीटी स्कैन में डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची के पेट में ट्यूमर है

8 Fetuses Found In jharkhand baby: झारखंड के रामगढ़ की रहने वाली 21 दिन की बच्ची के पेट से 8 भ्रूण निकले हैं। जिसे देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं। ऑपरेशन के बच्ची स्वस्थ है। बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ था। तब सीटी स्कैन में डॉक्टरों को पता लगा कि बच्ची के पेट में ट्यूमर है। इसके बाद रांची स्थित रानी अस्पताल में बच्ची को भर्ती करवाया गया, जहां उसके पेट का ऑपरेशन हुआ तो उसमें से 8 भ्रूण निकले। रानी अस्पताल के निदेशक डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि इतनी कम उम्र की बच्ची के पेट से इतने भ्रूण का निकलना संभवतया भारत का पहला मामला है।

ranchi baby news

बच्ची के स्वास्थ्य के विषय में बताते डॉक्टर्स व परिजन

बता दें कि इससे पहले बिहार में 40 दिन की बच्ची के पेट से एक भ्रूण निकला था। अब झारखंड के रामगढ़ की बच्ची के पेट से भ्रूण निकालने वाले पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. मो. इमरान का कहना है कि ट्यूमर की शिकायत लेकर बच्ची के परिजन अस्पताल आए थे। अपनी निगरानी में बच्ची को रखकर 21 दिन बाद उसका ऑपरेशन किया गया है।

End of Feed