झारखंड में रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ कार्रवाई, दो गैंग के 13 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, खदान संचालकों और ठेकेदारों से रंगदारी मांगने वाले कुख्यात पांडेय और श्रीवास्तव गिरोहों के 13 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले की पुलिस ने ट्रांसपोर्टरों, कारोबारियों, खदान संचालकों और ठेकेदारों को धमकी देकर उनसे रंगदारी वसूलने वाले कुख्यात पांडेय और श्रीवास्तव गिरोहों के 13 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। रांची, हजारीबाग तथा रामगढ़ जिलों में दोनों गिरोहों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

crime

सांकेतिक फोटो।

हथियार भी बरामद

पतरातू के एसडीपीओ पवन कुमार ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दोनों गैंग के शातिर अपराधियों के पास से दो हथियार, जिंदा कारतूस, रंगदारी में वसूली गई रकम, धमकी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मोबाइल, कारोबारियों और ठेकेदारों की लिस्ट और कई तस्वीरें बरामद की गई हैं।

End of Feed