राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही पर 7.32 लाख रुपये बरामद

अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रमाशंकर मिश्रा की निशानदेही पर 7.32 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। पुलिस का दावा है कि यह रकम आरोपी के लॉकर से बरामद हुई, जिसे स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Ram Mandir: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित अनियमितता के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी रमाशंकर मिश्रा की निशानदेही पर पुलिस ने 7,32,170 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद की गई नकदी को चार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर सील किया गया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

Ram Temple Donation Row

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद मामले में बड़ी कार्रवाई

क्या हुआ था धनराशि का गबन?

पुलिस द्वारा तैयार बरामदगी पंचनामा के मुताबिक, यह कार्रवाई 26 जून 2026 को दर्ज मुकदमे के आधार पर की गई है। पूछताछ के दौरान आरोपी रमाशंकर मिश्रा ने स्वीकार किया कि मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की नकदी की गिनती के दौरान धनराशि का गबन और चोरी की गई थी। आरोपी ने यह भी बताया कि बची हुई रकम उसने बाद में लौटाने के उद्देश्य से अलग रखी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

End of Feed