राजस्थान में परिवारिक त्रासदी; 2 बच्चों की हत्या के बाद मां ने की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक घटना हुई। 35 वर्षीय महिला संजू ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक तनाव और गंभीर बीमारी से जूझ रही थी।

Rajasthan News: राजस्थान के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के मानपुरा गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। 35 वर्षीय महिला संजू ने कथित तौर पर अपने दो बच्चों छह वर्षीय भैरू और 10 वर्षीय नेहा की हत्या करने के बाद आत्महत्या का प्रयास किया। मांडलगढ़ थानाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि संजू ने पहले अपने बच्चों का गला दबाया और फिर धारदार हथियार से हमला किया।

Rajasthan Woman Attempts Suicide After Allegedly Killing Her Two Children (Symbolic Photo)

राजस्थान की महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या की कोशिश की (सांकेतिक फोटो)

महिला ने इसके बाद उसने अपने ससुर प्रभुलाल को फोन कर बच्चों की हत्या की सूचना दी और आत्महत्या की बात कही। प्रभुलाल ने तुरंत अपने बेटे राजकुमार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना के समय राजकुमार अपने व्यापारिक काम से घर के बाहर था, जबकि प्रभुलाल और उनकी पत्नी भी घर पर नहीं थे।

End of Feed