राजस्थान में मौसम का डबल अटैक, कोहरे ने मचाया कोहराम, कल कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी

राजस्थान में मौसम की चाल बदली हुई है। तापमान में कमी के साथ राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा है, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हो रही है। मौसमी गतिविधियों को देखते हुए मंगलवार को कड़ाके की ठंड पड़ने का अलर्ट जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बीते दिनों से मौसम की चाल बदली हुई नजर आ रही है। राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह और शाम के दौरान घना कोहरा छाया हुआ है। तापमान में भी कमी दर्ज की जा रही है। बीते दिनों बादल छाए होने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई थी। लेकिन एक नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में कमी आने के साथ आने वाले दिनों में शीतलहर चलने की भी संभावना जताई गई थी। इस बीच राजधानी जयपुर के बाहरी इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे विजिबिलिटी सिर्फ 10 मीटर थी। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। जयपुर के साथ जैसलमेर और श्री गंगानगर जैसे बॉर्डर जिलों में भी ऐसी ही स्थिति देखने को मिली।

Fog

राजस्थान में मौसम का डबल अटैक (Photo-PTI)

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बदली राजस्थान में मौसम की चाल

छाए हुए कोहरे और उत्तर भारत पर एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर के कारण पूरे राज्य में तापमान का पैटर्न असामान्य रहा। न्यूनतम (रात का) तापमान बढ़ रहा है, वहीं दिन का तापमान काफी गिर गया है, जिससे कई इलाकों में दिन रात से ज्यादा ठंडे हो गए हैं। रविवार को कई शहरों में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। जैसलमेर में सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड और बढ़ गई। सोनार किले से देखने पर शहर कोहरे की चादर में लगभग छिपा हुआ था। पिछले 24 घंटों में घने कोहरे ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान को प्रभावित किया, जिसमें श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा शामिल हैं।

End of Feed