Rajasthan: चुनाव में BJP प्रत्याशी को मिली हार, तो अंधेरे में डूबा दिया गांव? ग्रामीणों ने लगाया स्ट्रीट लाइट हटवाने का आरोप

टोंक के पीपलू में भाजपा प्रत्याशी की चुनावी हार के बाद गांवों से स्ट्रीट लाइटें हटाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से पहले लगाई गईं लाइटें प्रत्याशी की हार के बाद ही बिजली निगम की टीम खोलकर ले गई।

Tonk News: राजस्थान में पंचायत समिति चुनाव के नतीजे आते ही टोंक जिले के पीपलू क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है।पीपलू क्षेत्र के ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार के महज कुछ घंटे बाद ही गांवों और ढाणियों में लगी स्ट्रीट लाइटें खुलवा ली गईं। बिजली निगम की टीम द्वारा लाइटें खोलकर ले जाने से ग्रामीणों में भारी रोष है।

Tonk Street Light

टोंक में चुनाव हारते ही गांवों से स्ट्रीट लाइटें हटाने का आरोप

चुनाव हारते ही अंधेरे में डूबे गांव और ढाणियां

पूरा मामला पीपलू पंचायत समिति के वार्ड नंबर-2 का है। जानकारी के अनुसार, इस वार्ड से भाजपा प्रत्याशी प्रियंका शर्मा चुनाव मैदान में उतरी थीं। बताया जा रहा है कि प्रियंका शर्मा निवाई विधायक रामसहाय वर्मा के निजी सहायक (PA) की पत्नी हैं। वह पंचायत समिति सदस्य का चुनाव हार गईं। ग्रामीणों के मुताबिक, दीपावली से पहले क्षेत्र के गांवों और ढाणियों में करीब 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। इन लाइटों से रात के समय लोगों को अंधेरे से बहुत राहत मिली थी।

End of Feed