शहर

Rajasthan News: उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, कई गाड़ियों की भिड़ंत में 4 की मौत, चार अन्य घायल

उदयपुर में रविवार की शाम एक भीषण सड़क हादसे ने चार लोगों की जान ले ली और कई अन्य को घायल कर दिया। यह हादसा पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तब हुआ जब एक ट्रेलर पलटने के बाद टैंकर और अन्य वाहनों की टक्कर हुई। पुलिस ने फंसे लोगों को निकालने और ट्रैफिक की समस्या दूर करने में भारी प्रयास किया।

Image

उदयपुर में भीषण सड़क हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Udaipur Road Accident: उदयपुर में रविवार की शाम एक सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई और कम से कम चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी साझा की। अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तब हुई जब कई वाहन आपस में भिड़ गए।

गिर्वा के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल चंदेल ने बताया कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और दुर्घटना स्थल पर फंसे व्यक्तियों को काफी मुश्किल से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण सामग्री लेकर जा रहा एक ट्रेलर अचानक पलट गया, जिसके बाद तेज रफ्तार से आ रहा एक टैंकर और तीन यात्री वाहन आपस में टकरा गए।

पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, टक्कर इतनी गंभीर थी कि यात्री वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि घायलों का इलाज जारी है और मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। चंदेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर कई घंटे तक ट्रैफिक जाम रहा, जिसे पुलिस ने काफी प्रयास के बाद साफ किया।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article