चित्तौड़गढ़ में सनसनी; कलेक्टरेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। धमकी भरा ई-मेल रविवार देर रात जिला कलेक्टर की आधिकारिक आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें परिसर के अंदर बम लगाए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और खुफिया टीमों ने कलेक्टरेट परिसर की तलाशी अभियान शुरू कर दी।

Chittorgarh Collectorate Bomb Threat: चित्तौड़गढ़ के जिला कलेक्टरेट को बम धमाके की चेतावनी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। रविवार देर रात 12:47 बजे जिला कलेक्टर की आधिकारिक NIC ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें कलेक्टरेट परिसर में पांच बम लगाए जाने और दिन के समय ब्लास्ट करने की बात कही गई थी। इस सूचना के तुरंत बाद प्रशासन और पुलिस सक्रिय हो गए, और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी संबंधित विभागों को तुरंत सतर्क कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

hittorgarh Collectorate receives bomb threat

चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

हर जगह की बारीकी से जांच

इसके बाद जिला विशेष टीम (DST), स्थानीय खुफिया विभाग, पुलिस बल, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड की संयुक्त टीम ने कलेक्टरेट परिसर में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। उदयपुर से ATS टीम भी मौके पर पहुंची, जबकि IRT टीम ने परिसर की प्रत्येक जगह की बारीकी से जांच की। सुरक्षा एजेंसियों ने सभी भवनों, कमरों, गलियारों, पार्किंग क्षेत्रों और खुले स्थानों को पूरी तरह चेक किया और हर संदिग्ध जगह को डॉग स्क्वॉड की मदद से खंगाला, ताकि किसी भी प्रकार के विस्फोटक पदार्थ की उपस्थिति का पता लगाया जा सके।

End of Feed