हाईवे पर सफर महंगा, अस्पतालों का समय बदलेगा; जानें राजस्थान में अगले महीने से क्या बड़े बदलाव होंगे

राजस्थान में 1 अप्रैल से टोल टैक्स, स्कूलों का नया सत्र, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी और वन्यजीव सफारी के समय में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। आइए देखते हैं पूरी लिस्ट और जानते हैं नए टाइम-टेबल के बारे में।

Rajasthan News: मार्च का महीना बस बीतने ही वाला है और अप्रैल आते ही राजस्थान में कई तरह के बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 1 अप्रैल से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवहन जैसी बुनियादी सेवाओं के नियमों और समय में बड़ा बदलाव होने वाला है। जहां एक ओर नेशनल हाईवे पर सफर करना अब आपकी जेब पर भारी पड़ेगा, वहीं सरकारी अस्पतालों और स्कूलों के समय में भी फेरबदल किया गया है। इन बदलावों का सीधा असर प्रदेश के लाखों नागरिकों की दैनिक दिनचर्या पर पड़ेगा।

Rajasthan NHAI Toll Hike 1 april

जानें आपके लिए राजस्थान में क्या होंगे बदलाव

राजस्थान में 1 अप्रैल से होने वाले बड़े बदलाव:

महंगा होगा हाईवे का सफर और टोल दरें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने जयपुर से जुड़ने वाले प्रमुख नेशनल हाईवे की टोल दरों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। 1 अप्रैल से जयपुर-दिल्ली, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर सफर करना महंगा हो जाएगा। राहत की बात यह है कि इस बार निजी कारों के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है, लेकिन सालाना पास बनवाना अब 75 रुपए महंगा पड़ेगा। यह बढ़ोतरी मुख्य रूप से कॉमर्शियल और भारी वाहनों के लिए 5 से 20 रुपए तक की गई है। रिंग रोड पर भी भारी वाहनों को अब नई दरों के हिसाब से भुगतान करना होगा।

End of Feed