राजस्थान का मौसम (22 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: कोहरे-ठंड के बीच आज राजस्थान में होगी बारिश; इन जिलों में IMD का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 22 Jan 2026: राजस्थान में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का सिलसिला इस हफ्ते जारी रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज कहां-कहां बारिश हो सकती है:

राजस्थान में आज का मौसम (22 Jan 2026): राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच आज बारिश की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग ने 6 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिम जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। अगले हफ्ते एक और नया वेदर सिस्टम एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से अगले हफ्ते भी बारिश का मौसम देखने को मिल सकता है।

rajasthan weather - AI

आज राजस्थान का मौसम (AI Image)

राजस्थान के किन जिलों में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर, जैसलमेर, फलोदी, चूरू, गंगानगर और हनुमानगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 23 जनवरी को बीकानेर, नागौर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, अलवर और धौलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, चूरू और सीकर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

End of Feed