राजस्थान का मौसम (10 Feb 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में तपने लगा दिन, पर रात में अब भी तेज ठंड; 6 डिग्री से नीचे न्यूनतम पारा

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 10 Feb 2026: राजस्थान में अब धीरे-धीरे रात में भी तेज सर्दी से राहत मिलने लगी है। सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री पाली में रहा। हालांकि दिन में तेज धूप के कारण कई जिलों में 30 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच गया। आज राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें।

राजस्थान में आज का मौसम (10 Feb 2026): राजस्थान में दिन में गर्मी और रात में तेज सर्दी पड़ रही है। मौसम धीरे-धीरे सर्दी से गर्मी की ओर रुख कर रहा है। राज्य के लगभग सभी जिलों में दिन में तेज धूप निकलने लगी है। जिससे अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को 8 शहरों में दिन का पारा 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लेकिन दिन ढलने के बाद तापमान में बड़ी गिरावट भी देखने को मिल रही है। हालांकि अब धीरे-धीरे रात में भी सर्दी कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Rajasthan Weather

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। अगले 3-4 दिनों तक राज्य में मौसम साफ ही बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है। आज राजस्थान में कहीं भी कोहरे का भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। पिछले 24 घंटे में उत्तरी जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप भी निकली रही। वहीं बीकानेर, हनुमानगढ़ और बीकानेर में दोपहर तक बादल छाए रहे। लेकिन शाम होने पर यहां भी मौसम साफ हो गया।

End of Feed