राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 March 2026: गर्मी से झुलसने लगा राजस्थान, मार्च में ही हीटवेव का अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 08 March 2026: राजस्थान में मार्च की शुरुआत में ही तेज गर्मी का असर दिखाना शुरू हो गया है। कई जिलों में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मार्च के दूसरे सप्ताह में ही राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में आज का मौसम (08 March 2026): राजस्थान मार्च के पहले सप्ताह में ही गर्मी से तपने लगा है। दिन के समय तपती धूप निकल रही है, साथ ही शुष्क हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी असर सबसे ज्यादा नजर आ रहा है। बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और जैसलमेर जैसे जिलों में दिन में झुलसाने वाली धूप निकल रही है। मार्च में ही गर्मी ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार मार्च में ही राज्य में हीटवेव भी शुरू हो रही है। IMD ने 10 और 11 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

rajasthan weather.

आज राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। दिन में तीखी धूप भी निकली रहेगी। राज्य में रात का मौसम भी अब गर्म हो गया है। सिर्फ कुछ जगहों पर ही रात में मौसम हल्का ठंडा बना हुआ है। आने वाले दिनों में प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

End of Feed