राजस्थान का मौसम (19 May 2026) Rajasthan Weather Today: आसमान से बरस रही आग, पारा 47 डिग्री पार; 205 शहरों-कस्बों में पानी किल्लत

राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा (19 May 2026): राजस्थान में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर जारी है। कई जिलों में तापमान 46 डिग्री पार पहुंच गया है। जल संकट गहराने से परेशानी और बढ़ गई है।

राजस्थान में आज का मौसम (Rajasthan Weather Today 19 May 2026): राजस्थान में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दिन के समय आसमान से मानो आग बरस रही है और रात को भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। दिन के समय चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का बाहर निकलना मुहाल हो रहा है। इसके कारण दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आता है। लगातार बढ़ते तापमान और हीटवेव के चलते मौसम विभाग ने मंगलवार को राजस्थान के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। अगले कई दिनों तक राजस्थान में तेज गर्मी और लू का असर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

Rajasthan Weather Today 19th May

राजस्थान में आज प्रचंड गर्मी और लू का अलर्ट

सोमवार को राजस्थान के कई शहरों में तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ और पिलानी में 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर और उदयपुर में सोमवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

End of Feed