राजस्थान का मौसम (18 March 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में छुट्टी पर गई गर्मी, आज 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 18 March 2026: उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर राजस्थान के मौसम पर भी दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज 7 जिलों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा अगले एक हफ्ते तक हीट वेव के भी आसार नहीं हैं।

राजस्थान में आज का मौसम (18 March 2026): जैसे-जैसे मार्च का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे गर्मी भी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी भारत में तेज धूप के चलते पिछले कुछ दिनों से लू यानी हीट वेव जैसे हालात बने हुए थे। हालांकि, दो-तीन दिन से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, जिसके चलते तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिली है। आसमान में बादल के कारण तेज धूप और लू से भी राहत मिली है। इस तरह से कह सकते हैं कि राजस्थान में फिलहाल गर्मी छुट्टी पर गई है। इसके अलावा आज राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।

Rajasthan weather 18th march

राजस्थान के जिलों में आज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में पिछले दो-तीन दिन से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। एक के बाद एक दूसरा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने से आज यानी बुधवार 18 मार्च को राज्य के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं कल यानी गुरुवार 19 और शुक्रवार 20 मार्च को पूरे राजस्थान में आधी और बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले एक हफ्ते तर राज्य में कहीं भी हीटवेव के हालात नहीं होंगे।

End of Feed