जयपुर हादसा: आमेर के ताला मोड़ पर निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

Jaipur Rural Accident: जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना क्षेत्र में आमेर के ताला मोड़ पर निर्माणाधीन दीवार गिरने से बड़ा हादसा। मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत, एक दर्जन से अधिक घायल। निम्स अस्पताल में इलाज जारी।

Amer Tala Mod Wall Collapse: जयपुर ग्रामीण के चंदवाजी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले आमेर के ताला मोड़ से एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक निर्माण स्थल पर निर्माणाधीन दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में मलबे के नीचे दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जयपुर हादसा: आमेर के ताला मोड़ पर निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

जयपुर हादसा: आमेर के ताला मोड़ पर निर्माणाधीन दीवार ढहने से 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन से ज्यादा घायल

ताश के पत्तों की तरह ढही दीवार, मलबे में दबे श्रमिक

बताया गया कि ताला मोड़ पर एक परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। सभी मजदूर काम में जुटे थे कि तभी अचानक एक ऊंची निर्माणाधीन दीवार ताश के पत्तों की तरह ढह गई। दीवार अचानक गिरने से वहां काम कर रहे श्रमिकों को संभलने या भागने का मौका तक नहीं मिला। एक दर्जन से ज्यादा मजदूर सीधे तौर पर मलबे और भारी पत्थरों के नीचे दब गए।

End of Feed