राजस्थान निकाय चुनाव में EVM ने बिगाड़ा खेल, 10 बूथों पर 16 सितंबर को दोबारा वोटिंग

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव में EVM की तकनीकी खराबी के कारण कुछ मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को फिर से मतदान होगा। इनमें जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों शामिल हैं। इन वोटों की गिनती 17 सितंबर को होगी।

Rajasthan Municipal Elections: राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में EVM की तकनीकी खराबी के कारण कुछ बूथों पर नतीजे अटक गए हैं। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के 10 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला किया है। इन बूथों पर 16 सितंबर को फिर से मतदान होंगे, जबकि 17 सितंबर को दोबारा पड़े वोटों की गिनती की जाएगी।

vote

राजस्थान में EVM गड़बड़ी से प्रभावित बूथों पर री-पोल (सांकेतिक फोटो)

इन मतदान केंद्रों पर 16 सितंबर को री-पोल

आयोग के अनुसार नगर निगम जयपुर के वार्ड संख्या नौ के बूथ संख्या 111, वार्ड संख्या 18 के बूथ संख्या 235, वार्ड संख्या 25 के बूथ संख्या 343, वार्ड संख्या 34 के बूथ संख्या 477 एवं 484, नगर निगम जोधपुर के वार्ड संख्या 50 के बूथ संख्या 338, नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 के बूथ संख्या 99, वार्ड संख्या 44 के बूथ संख्या 448, वार्ड संख्या 11 के बूथ संख्या 576 और नगरपालिका सुकेत के वार्ड संख्या चार के बूथ संख्या 05 पर दोबारा मतदान कराया जाएगा।

End of Feed