राजस्थान में फिर हड़कंप; बीकानेर के PBM अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 5 प्रसूताओं की किडनी फेल, एक वेंटिलेटर पर

Aki Inflection In Pbm Hospital Bikaner: एक महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। यह पूरा घटनाक्रम कोटा मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं की मौत के बाद सामने आया।

Bikaner PBM Hospital Medical Negligence: राजस्थान के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शामिल बीकानेर के पीबीएम (PBM) अस्पताल से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल के जनाना विंग में सिजेरियन डिलीवरी (सिजेरियन ऑपरेशन) के बाद छह प्रसूताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इन सभी महिलाओं को 'एक्यूट किडनी इंजरी' (AKI), प्लेटलेट्स में भारी गिरावट, गंभीर संक्रमण (इन्फेक्शन), अत्यधिक ब्लीडिंग और मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन जैसी घातक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राजस्थान में फिर हड़कंप; बीकानेर के PBM अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी फेल, एक वेंटिलेटर पर

राजस्थान में फिर हड़कंप; बीकानेर के PBM अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 6 प्रसूताओं की किडनी फेल, एक वेंटिलेटर पर (istock)

वर्तमान में इनमें से एक महिला की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है। यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब हाल ही में कोटा मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन डिलीवरी के बाद पांच महिलाओं की मौत का मामला शांत भी नहीं हुआ था। बीकानेर की इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर की स्वच्छता, जीवन रक्षक दवाओं की गुणवत्ता और चिकित्सा प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

End of Feed