राजा रघुवंशी मर्डर: सोनम को ससुराल से मिले थे 16 लाख के गहने, कहां है ये जेवरात?

नीमून हत्याकांड मामले में राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को कहा कि मुख्य आरोपी सोनम को उनके परिवार ने विवाह के दौरान करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तोहफे में दिए थे।

इंदौर: हनीमून हत्याकांड मामले में राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने सोमवार को कहा कि मुख्य आरोपी सोनम को उनके परिवार ने विवाह के दौरान करीब 16 लाख रुपये के जेवरात तोहफे में दिए थे। मेघालय में हनीमून मनाने गये राजा रघुवंशी 23 मई को लापता हो गए थे और उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र में एक झरने के पास गहरी खाई में दो जून को मिला था।

SONAM RAJA

राजा हत्याकांड - सोनम को दिए गए थे 16 लाख के जेवरात

राजा रघुवंशी के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने यह दावा मेघालय पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश के रतलाम से रविवार को अहम सबूत के तौर पर कुछ जेवरात, लैपटॉप और अन्य सामग्री बरामद किए जाने के अगले दिन किया।ये सामान हत्याकांड के सबूत छिपाने और मिटाने के आरोप में गिरफ्तार इंदौर के रियल एस्टेट कारोबारी शिलोम जेम्स की निशानदेही पर उसकी पत्नी के मायके से बरामद किया गया।

End of Feed