Raisen Accident: मातम में बदला शादी का माहौल, ट्रक ने बारातियों को रौंद डाला, 5 की मौत

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 12, 2024, 09:03 AM IST

रायसेन में गलत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने बारातियों को रौंद दिया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

Raisen Accident: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर शहर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बारातियों को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं। रायसेन के कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया कि यह घटना तब हुई जब होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से सुल्तानपुर के खमरिया गांव पहुंचे बारातियों को सड़क पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना रात करीब 10 बजे हुई।

accident

रायसेन में 5 लोगों की एक्सीडेंट से मौत

ट्रक चालक फरार

सुल्तानपुर थाना प्रभारी रजत सराठे ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग गया। दुबे ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में पांच की हालत गंभीर है और उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।

End of Feed