Mission Amrut 2.0 : छत्तीसगढ़ में पांच शहरों के जल प्रदाय योजनाओं को मिली मंजूरी, जानें खास बातें

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 11, 2023, 04:20 PM IST

Water Supply Schemes: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मिशन अमृत-2 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में पांच शहरों के जल प्रदाय योजनाओं को मंजूरी मिल गई है। इन जल प्रदाय योजनाओं से करीब 26 हजार 603 से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। जल प्रदाय परियोजनाओं की लागत करीब 354 करोड़ रुपये होगी।

Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रालय महानदी भवन में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की छठी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में राज्य के छह शहरों की जल प्रदाय योजनाओं की विस्तार से चर्चा के उपरांत विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की स्वीकृति दी गई। इन जल प्रदाय योजनाओं से करीब 26 हजार 603 से अधिक घरों में नल कनेक्शन दिए जाएंगे। जल प्रदाय परियोजनाओं की लागत करीब 354 करोड़ रुपये होगी। बैठक में मिशन अमृत-2 के अंतर्गत नगर तथा ग्राम निवेश विभाग द्वारा तैयार स्टेट एक्शन प्लान को भी मंजूरी दी गई।

Mission Amrit 2

मिशन अमृत-2 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न।

मिशन अमृत 2.0 के तहत योजनाओं को मिली मंजूरी

बैठक में राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे ने प्रस्तुतीकरण के जरिए मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत पांच शहरों की जल प्रदाय योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने जांजगीर-चांपा के शिवरीनारायण, कोण्डागांव जिले की कोण्डागांव, कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर, जशपुर जिले की कुनकुरी, सुकमा जिले की सुकमा और धमतरी जिले की आमदी जल प्रदाय योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

End of Feed