‘स्वच्छता संगम-2025’ का आयोजन 12 अगस्त को, मुख्यमंत्री साय करेंगे स्वच्छता दीदियों का पांव धोकर सम्मान

छत्तीसगढ़ में स्वच्छता और नगरीय विकास को नई ऊंचाई देने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता संगम-2025’ का आयोजन 12 अगस्त को बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उन स्वच्छता दीदियों का पांव धोकर उन्हें सम्मानित करेंगे, जिन्होंने राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री इस अवसर पर 260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा बिलासपुर जिले में 12 अगस्त 2025 को आयोजित होने वाले ‘स्वच्छता संगम-2025’ में, छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाली स्वच्छता दीदियों का पांव धोकर कर उन्हें सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर वे स्वच्छ सर्वेक्षण-2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नगरीय निकायों को भी सम्मान प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री साय 12 अगस्त को बिलासपुर के बहतराई स्थित इंडोर स्टेडियम में 260 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।

vishnu deo sai

स्वच्छता दीदियों का पांव धोकर होगा सम्मान (फाइल फोटो | PTI)

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री तोखन साहू, विधायकगण धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल, धर्मजीत सिंह, दिलीप लहरिया, सुशांत शुक्ला, अटल श्रीवास्तव और बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी उपस्थित रहेंगी। ‘स्वच्छता संगम’ में राज्य के सभी नगर निगमों के मेयर, सभापति, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य, निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगरीय निकायों के वरिष्ठ अभियंता और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के नोडल अधिकारी सहित नौ हजार स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया गया है।

End of Feed