छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शनिवार को तीन दिवसीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ हुआ। नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित यह सम्मेलन राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरू की तीन दिवसीय कलेक्टर्स कॉन्फ्रेंस
मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों से कहा कि शासन की प्रत्येक योजना का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना ही सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि “प्रशासन तभी प्रभावी होगा जब हर स्तर पर पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना हो।”
पहले दिन राज्य की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। दूसरे दिन पुलिस प्रशासन और कानून-व्यवस्था पर विशेष सत्र आयोजित होगा, जबकि तीसरे दिन गुड गवर्नेंस और प्रशासनिक सुधारों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की जाएगी।
यह सम्मेलन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के उस विज़न को आगे बढ़ाता है जिसमें शासन को अधिक जनकेंद्रित, पारदर्शी और परिणाममुखी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
