छत्तीसगढ़ में खेल को बढ़ावाः 30 दिन के ट्रेनिंग कैंप में बच्चे सीखेंगे फुटबॉल से लेकर जूडो तक के गुर, जानें- कहां कब चलेंगे ये शिविर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2023, 11:40 AM IST

Raipur Latest News in Hindi: खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत जिलों में एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को व्हालीबाल, एथलेटिक, बास्केटबाल, हाकी, फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, कराते, कयाकिंग एण्ड कैनोइंग एवं कबड्डी इत्यादि विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखा रहे हैं।

खेल एवं युवा कल्याण संचालनालय के द्वारा राज्य के सभी जिले के मुख्यालयों एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल के मार्गदर्शन में प्रदेश में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, अधोसंरचना और सुविधाओं के विकास तथा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन देने का कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार खेल प्रतिभाओं को तराशने और उन्हे प्रोत्साहित करने के लिए विगत साढे़ चार वर्षों से कार्य करते हुए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक और युवा महोत्सव जैसे प्रदेश स्तरीय वृहद आयोजन भी कर रही है।

sports news

कोच के साथ युवा खिलाड़ी।

खेल प्रशिक्षण शिविर के तहत जिलों में एन.आई.एस. प्रशिक्षक एवं पी.टी.आई. सब-जूनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों को व्हालीबाल, एथलेटिक, बास्केटबाल, हाकी, फुटबाल, बैडमिंटन, जूडो, कराते, कयाकिंग एण्ड कैनोइंग और कबड्डी इत्यादि विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखा रहे हैं।

End of Feed