Chattisgarh Budget 2024 Highlights: शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान से लेकर 'महतारी' तक, विष्णुदेव सरकार ने खोला पिटारा

Chattisgarh Budget 2024 Full Highlights: छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साई सरकार ने अपने कार्यकाल का पहला वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,47,446 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। आइये क्रमवार समझते हैं कि किस वर्ग के लिए बजट में क्या क्या प्रावधान हैं।

Chattisgarh Budget 2024 Full Highlights: छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1,47,446 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि यह गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी या ‘ज्ञान’ (जीवाईएएन) की समृद्धि पर केंद्रित है। साथ ही इससे बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिलेगी। विष्णु देव साई ने दिसंबर में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। साई नीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पहले बजट में किसी नए कर की घोषणा नहीं की गई। चौधरी ने राज्य को विकासशील से विकसित राज्य बनाने के मकसद से इस साल एक नवंबर को ‘अमृतकाल: (AmritKaal) छत्तीसगढ़ विजन @2047’ ( Chhattisgarh Vision @2047') नाम से एक दस्तावेज लाने की भी घोषण की।

Chattisgarh Budget 2024 Full Highlights

छत्तीसगढ़ सरकार का बजट पेश

आजीविका को बढ़ावा

चौधरी ने ‘विजन’ दस्तावेज पर कहा कि इसके तहत पहला मध्यावधि लक्ष्य अगले पांच वर्षों में जीएसडीपी (GSDP सकल राज्य घरेलू उत्पाद) को पांच लाख करोड़ रुपये से दोगुना करके 2028 तक 10 लाख करोड़ रुपये करना होगा। उन्होंने कहा कि बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी के आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित है। इससे पूंजीगत व्यय में वृद्धि के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार (Youth Employment) तथा आजीविका को बढ़ावा देकर बुनियादी ढांचे के विकास को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि बजट ‘मोदी की गारंटी’ के तहत किए गए (चुनाव पूर्व) वादों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

End of Feed