Chhattisgarh News: सुकमा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, PLGA कमांडर ओयाम लखमू समेत 27 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalites surrender in Sukma: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। जिनमें 50 लाख रुपए के इनामी 16 नक्सली और 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। पीएलजीए बटालियन कमांडर ओयाम लखमू पर 10 लाख रुपए का इनाम था।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कुल 50 लाख रूपए के 16 इनामी नक्सलियों समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) के बटालियन नंबर एक में सक्रिय दो कट्टर नक्सली समेत 27 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आत्म समर्पण करने वाले नक्सलियों में से पीएलजीए बटालियन नम्बर एक में सप्लाई टीम कमांडर ओयाम लखमू (53) के सर पर 10 लाख रूपए का इनाम है।

naxal

फाइल फोटो (PTI)

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सली पीएलजीए बटालियन नंबर एक के सदस्य माड़वी भीमा (18), रीजनल मिलिट्री कंपनी नंबर दो की पार्टी सदस्या सुनिता उर्फ कवासी सोमड़ी (24) और रीजनल मिलिट्री कंपनी नंबर एक की पार्टी सदस्या सोड़ी मासे (22) के सर पर आठ-आठ लाख रूपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एक नक्सली पर तीन लाख रूपए, दो नक्सलियों पर दो-दो लाख रूपए तथा नौ नक्सलियों के सर पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है।

End of Feed