Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 13 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 10 के सिर पर था 22 लाख का इनाम

छत्तीसगढ़ शासन की नई पुनर्वास नीति ने कई माओवादियों को नई उम्मीद दी है तथा उन्हें संगठन के भीतर शोषण और क्रूर व्यवहार से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया है। 2025 से अब तक माओवादी घटना में शामिल 270 नक्सली गिरफ्तार हुए हैं तथा 241 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिले में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 126 नक्सली मारे गए हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में कुल 22 लाख रुपए के इनामी 10 माओवादियों समेत 13 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले में आज 13 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण, बिजली, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं की पहुंच ने माओवादियों को प्रभावित किया है तथा संगठन के विचारों से उनका मोहभंग हो गया है और आंतरिक कलह से वे आजिज आ चुके हैं।

End of Feed