रायबरेली में गोलियों की तड़तड़ाहट, मुठभेड़ में दबोचे गए दो बदमाश; तमंचा दिखाकर की थी लाखों की लूट

रायबरेली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों पर लूट की वारदात में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से सोने की चेन, तमंचा, नकदी और बाइक बरामद की है।

Raebareli Police Encounter: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने हाल ही में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। मुठभेड़ के दौरान दोनों गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार बदमाशों की पहचान अमेठी निवासी चंद्रशेखर केशरवानी उर्फ पप्पू र प्रतापगढ़ निवासी सोनी उर्फ शिव सहाय के रूप में हुई।

Raebareli Police Encounter

रायबरेली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

वाहन चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

मुठभेड़ की यह घटना सोमवार देर रात बछरावां थाना क्षेत्र में हुई। जहां शारदा सहायक नहर के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए नजर आए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की।

End of Feed