पटना के '10 सर्कुलर रोड' से हटी राजद की पहचान, राबड़ी देवी के बंगला से आज हटाया गया लालटेन, सुरक्षा भी घटी

10 Circular Road Patna: बिहार की राजनीति का बड़ा केंद्र रहा पटना का '10 सर्कुलर रोड' बंगला खाली हो रहा है। राबड़ी देवी के आवास छोड़ते ही मेन गेट से राजद का प्रतीक चिह्न 'लालटेन' भी हटा दिया गया है।

Rabri Devi Vacates Residence: बिहार की राजनीति का सबसे बड़ा और चर्चित केंद्र रहा '10 सर्कुलर रोड' का सरकारी बंगला अब पूरी तरह बदल गया है। लगभग दो दशकों से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आशियाना रहे इस बंगले को खाली करने का काम जारी है। इस बदलाव की सबसे बड़ी और प्रतीकात्मक तस्वीर मंगलवार को तब सामने आई, जब बंगले के मेन गेट पर लगा हुआ 'लालटेन' हटा दिया गया।

पटना के '10 सर्कुलर रोड' से हटी राजद की पहचान, राबड़ी देवी के बंगला से आज हटाया गया लालटेन, सुरक्षा भी घटी

पटना के '10 सर्कुलर रोड' से हटी राजद की पहचान, राबड़ी देवी के बंगला से आज हटाया गया लालटेन, सुरक्षा भी घटी

यह लालटेन सिर्फ एक रोशनी का जरिया नहीं था, बल्कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आधिकारिक चुनाव चिह्न और इस आवास की सबसे बड़ी राजनीतिक पहचान था। दशकों से लगे इस लालटेन के हटने के बाद 10 सर्कुलर रोड का यह मुख्य द्वार अब एक सामान्य दरवाजे की तरह दिखने लगा है।

End of Feed