कौमी इंसाफ मोर्चा का कल पंजाब बंद का ऐलान, प्राइवेट स्कूल भी रहेंगे बंद, बाजार से लेकर परिवहन तक पर पड़ेगा असर

सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई और 15 अगस्त को रोष मार्च पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को 'पंजाब बंद' का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य के सभी प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है।

अपनी सजा पूरी कर चुके बंदी सिखों की रिहाई और 15 अगस्त को शांतिपूर्ण रोष मार्च के दौरान संगत पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को 'पंजाब बंद' का ऐलान किया है। मोर्चे के इस आह्वान को पंजाब के कई पंथक, किसान और दलित संगठनों ने अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

Punjab Bandh

कल पंजाब रहेगा बंद (फाइल फोटो)

जालंधर स्थित पंजाब प्रेस क्लब में आयोजित एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कौमी इंसाफ मोर्चा के कन्वीनर भाई पाल सिंह फ्रांस और विभिन्न सहयोगी संगठनों के नेताओं ने इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। मोर्चा नेताओं ने पंजाब सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए आरोप लगाया कि सालों से जेलों में बंद सिखों को उनकी सजा पूरी होने के बाद भी रिहा नहीं किया जा रहा है।

End of Feed