भारत-नेपाल सीमा से धामी सरकार का बड़ा संदेश, बनबसा में पहली बार कैबिनेट बैठक; बोले- अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी सरकार

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन को सीमांत क्षेत्रों तक पहुंचाने के उद्देश्य से चम्पावत के बनबसा में राज्य मंत्रिमंडल की ऐतिहासिक बैठक बुलाई। भारत-नेपाल सीमा के पास पहली बार आयोजित इस बैठक में दर्जनों महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगी।

Dhami Cabinet Meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने राज्य के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक विकास की बयार पहुंचाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इसी सोच के तहत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे चम्पावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में राज्य मंत्रिमंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। चम्पावत के इतिहास में यह पहला मौका था जब राज्य कैबिनेट की बैठक राजधानी देहरादून से बाहर इस सीमांत क्षेत्र में हुई, जिसमें दर्जनों महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Dhami Cabinet Meeting

बनबसा में पहली बार जुड़ी धामी कैबिनेट

बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब सरकार की कैबिनेट बैठकें सिर्फ देहरादून के सचिवालय तक सीमित नहीं रहेंगी। शासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों की समस्याओं, विकास की संभावनाओं और क्षेत्रीय प्राथमिकताओं को सीधे सरकार के सामने रखने का मौका मिलेगा।

End of Feed