8 नहीं 16 डिब्बे लेकर रफ्तार भरेगी ये वंदे भारत ट्रेन, 7 घंटे में कवर करेगी 505 KM का सफर; इन स्टेशनों पर लेगी स्टॉप

Puri Rourkela Vande Bharat : ओडिशा के पुरी से संचालित पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या सात अगस्त से दोगुनी होगी। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा का ख्याल और डिमांड पर यह अहम फैसला लेते हुए गाड़ी संख्या 20836/20835 के कोच बढ़ाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। आइये जानते हैं यह गाड़ी किन-किन स्टेशनों पर रुकेगी।

Puri Rourkela Vande Bharat : भारतीय रेलवे ने सात अगस्त से पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में डिब्बों की संख्या आठ से बढ़ाकर 16 करने का निर्णय लिया है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि पुरी-राउरकेला-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस में अब 12 एसी चेयर कार, दो एक्जीक्यूटिव चेयर कार और दो क्रू चेयर कार कोच होंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों से ट्रेन को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आइये जानते हैं यह ट्रेन किन स्टेशनों पर रुकती है और इसका किराया कितना है?

Puri Rourkela Vande Bharat

पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (फोटो-Istock)

पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस (20836/20835) एक सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन है, जो पुरी को राउरकेला से जोड़ती है और 7.5 घंटे में 505 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है और पुरी से राउरकेला के लिए सुबह पांच बजे, राउरकेला से पुरी के लिए दोपहर 2.10 बजे प्रस्थान करती है।

End of Feed