Punjab Weather: बसंत पंचमी पर मौसम ने दिया धोखा, पंजाब में जालधंर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश, पतंगबाजी में आई बाधा!

पंजाब का मौसम (पंजाब में आज का मौसम कैसा रहेगा) 23 Jan 2026: पंजाब में जालंधर समेत कई जिलों में देर रात से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण ठंड भी बढ़ गई है। साथ ही तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन इस मौसम के कारण बसंत पंचमी के त्योहार पर पतंगबाजी में खलल पड़ सकता है।

Punjab Weather Today: उत्तर भारत में आज बसंत पंचमी के दिन दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। एक तरह पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। वहीं मैदानी इलाकों में तेज हवाओं संग तेज बारिश हो रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मौसम में आए इस बदलाव का असर पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। जहां कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके कारण आज बसंत पंचमी के त्योहार पर पतंगबाजी पर भी पानी फिर गया है।

Punjab rain

जालधंर में जारी झमाझम बारिश

पंजाब में देर रात से हो रही बारिश

पंजाब में पिछले कई दिनों से साफ मौसम बना हुआ है। वहीं बीते दो-तीन दिनों से दिन में तेज धूप भी निकल रही है। जिस कारण कई जगहों पर तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। साथ ही ठंड में भी कुछ कमी आई। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। पंजाब में जालंधर समेत लगभग सभी जिलों में देर रात से ही लगातार बारिश हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। जिसके कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसके कारण ठिठुरन भी महसूस हो रही है।

End of Feed