AAP सरपंच जरमल सिंह हत्याकांड में दो शूटर्स सहित 7 गिरफ्तार, रायपुर से पकड़े गए आरोपी

पंजाब के अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पंजाब पुलिस ने दो शूटरों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़े गए हैं और उन्हें जांच के लिए अमृतसर लाया जा रहा है।

पंजाब के तरनतारन में आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने रायपुर (छत्तीसगढ़) से दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चार जनवरी को वेरका स्थित मेरी गोल्ड मैरिज पैलेस में गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

Untitled design (39)

आम आदमी पार्टी के सरपंच जरमल सिंह की हत्या के मामले में दो शूटर्स गिरफ्तार।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल)

पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने आम आदमी पार्टी (आप) के सरपंच की हत्या के मामले में दो शूटरों और पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, चार जनवरी को अमृतसर में एक शादी समारोह के दौरान सरपंच की हत्या कर दी गई थी।

End of Feed