पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद पंजाब की सियासत में गरमाहट, AAP, बीजेपी और कांग्रेस में सत्ता की जंग तेज

पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, जहां सभी प्रमुख दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब में अपनी मजबूत पकड़ जताते हुए बीजेपी को चुनौती दे रही है, वहीं बीजेपी भी राज्य में पहली बार सत्ता हासिल करने का भरोसा जता रही है। दूसरी ओर कांग्रेस का कहना है कि पंजाब के राजनीतिक हालात अलग हैं और यहां के नतीजे किसी अन्य राज्य से प्रभावित नहीं होंगे।

Punjab News: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे के बाद अब पंजाब में लगातार सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है जहां आम आदमी पार्टी अपनी एकजुटता दिखा रही है और दावा कर रही है कि पंजाब ही बीजेपी को हराएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पांच राज्यों में आए नतीजे के बाद कहा कि बंगाल में बीजेपी ने जो कुछ किया हो लेकिन पंजाब में ऐसा करने की बीजेपी ना सोचे। हम पंजाब के लोग हैं और और हम पंजाबी हैं जहां एक बार अड़ गए वहीं खड़े हो जाते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को जीतना बीजेपी के लिए शेखचिल्ली के सपने जैसा है, यह पंजाब किसानों और योद्धाओं की धरती है, पंजाब के लोग ऐसे झांसे में नहीं आते हैं।

Punjab CM Bhagwant Mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

लेकिन इन चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी जोश में नजर आ रही है पंजाब भाजपा नेताओं का दावा है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में पहली बार पार्टी की सरकार बनी है इसी तरह पंजाब में भी कमल खिलेगा और पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब का नाम बंगाल के साथ आता है क्योंकि बंगाल के हालत को देखे तो अमन कानून की स्थिति खराब है और वैसे ही हालात पंजाब में भी देखने को मिलते है जाखड़ ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा आ सकती है तो वही लगाव पीएम मोदी और अमित शाह का पंजाब के साथ है भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं वर्करों से कहूंगा कि तैयारी कर लें क्योंकि लोगों ने मत देना है और भाजपा ही गुंडाराज से निजात दिलवा सकती है।

End of Feed