Punjab Police का ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान हुआ हिट, सख्ती से नेटवर्क हुआ कमजोर; आपराधिक घटनाओं में भी कमी

पंजाब पुलिस के ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान से राज्य में आपराधिक घटनाओं में भारी कमी आई है, गैंगस्टर हत्याएं शून्य हो चुकी हैं, फायरिंग और वसूली के मामलों में भी कमी देखने को मिली है।

Punjab Police राज्य में विशेष अभियान ‘गैंगस्टरां ते वार’ (Gangsteran Te Vaar) चला रही है। यह अभियान राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में बेहद प्रभावी साबित हो रहा है। अभियान सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं, बल्कि संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Punjab Police DGP Gaurav Yadav

पंजाब पुलिस के अभियान से कम हुई आपराधिक घटनाएं

पंजाब पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, इस अभियान के शुरू होने के मात्र तीन महीनों के भीतर ही राज्य के अपराध दर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे बड़ा असर गैंगस्टर से जुड़ी हत्याओं पर पड़ा है, जहां जनवरी महीने में दर्ज चार मामलों के मुकाबले मार्च तक यह संख्या शून्य हो गया, जो 100 प्रतिशत कमी को दर्शाता है।

End of Feed